फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight feet long python found in Panauli village

Sonebhadra News: पनौली गांव में मिला आठ फीट लंबा अजगर

Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eight feet long python found in Panauli village
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली गांव में पंचायत भवन के पास शुक्रवार की रात करीब आठ फीट लंबा अजगर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में पनौली गांव में पंचायत भवन के पास कुछ ग्रामीणों ने एक अजगर देखा। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे। उसी दौरान बच्चों की निगाह रेंग रहे अजगर पर पड़ी।
विज्ञापन

चौकीदार राजेंद्र प्रसाद और ग्राम प्रधान राजकुमार की सूचना पर पीआरवी पुलिस पहुंची पुलिस ने घोरावल वन रेंज कार्यालय पर इसकी जानकारी दी। पनौली गांव रॉबर्ट्सगंज वन रेंज क्षेत्र में होने के कारण घोरावल के वन रेंज कार्यालय से इसकी सूचना रॉबर्ट्सगंज वन रेंज को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज वन क्षेत्राधिकारी श्रद्धा तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम गठित कर पनौली गांव भेजा गया। रात आठ बजे पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed