{"_id":"a6f83a2aa91a655af64367ab6ff2ad13","slug":"eight-blocks-of-the-district-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आठों ब्लॉकों में मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आठों ब्लॉकों में मतगणना
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठों 637 ग्राम प्रधान और 7881 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। जिले के आठों ब्लॉकों मेें सुबह आठ बजे से रिटर्निगिं आफिसर की देखरेख में मतगणना शुरू होगी। मतगणनास्थलों वीडियो कैमरे और सीसीटीवी लगाई गई हैै। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने मतगणनास्थलों पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की हैै। जिन ग्राम पंचायतों के वोटों की गिनती होगी, सिर्फ वहां के ही प्रत्याशी या एजेंट मतगणनास्थल पर पर मौजूद रहेंगे।
शनिवार को शाम तक आठों ब्लॉकों में मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली गई । डीएम जीएस प्रियदर्शी के निर्देश पर मतगणनास्थलों पर आवश्यकतानुसार टेबुल, बैरिकेटिंग, वीडियो कैमरे और सीसी टीवी लगे हैं।
रविवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी जो वोटों के गिनती की समाप्ति तक चलेगी। राबट्र्सगंज ब्लॉक के 140 प्रधान और 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना होगी।
विज्ञापन
इसी तरह चतरा ब्लॉक के 52 प्रधान पद व 604 सदस्य, दुद्धी के 60 प्रधान व 744 सदस्य, चोपन में 61 प्रधान व 829 सदस्य, म्योरपुर में 80 प्रधान व 1054 सदस्य, बभनी में 40 प्रधान व 512 सदस्य, घोरावल में 144 प्रधान व 1736 सदस्य और चतरा ब्लॉक के 60 प्रधान और 454 सदस्य पद के लिए वोटों की गिनती होगी।
मतगणनास्थलों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के उमडने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा के निर्देश पर शनिवार की शाम फोर्स ने मतगणनास्थलों को कब्जे में ले लिया। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।