फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   E-book released through video conferencing

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ई-बुक का किया विमोचन

Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
E-book released through video conferencing
राबर्ट्सगंज में ई बुक पुस्तक का अनावरण करते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला पार्टीय कार्यालय पुसौली राबर्ट्सगंज में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई। मुख्य अतिथि रहे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डा.संतीश चंद्र द्विवेदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन की अवधि में सेवा ही संगठन को मूल मंत्र मानकर किये गये सेवा कार्यो पर बनी ई-बुक का विमोचन किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोविड-19 कोरोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की एक अद्भूत मिशाल पेश की है। जिसकी सर्वस्व सराहना हुई है। जब एक तरफ कोरोना कि वजह से व्यापक पैमाने पर पलायन हो रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता श्रमिकों की सेवा में जुटे रहे। मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उनकी तरफ से महामारी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नौ सितंबर से 13 सितंबर तक होने वाले सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजक वर्चुअल प्रशिक्षण संयोजक जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य की देखरेख में संपन्न होगा।
विज्ञापन

14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जाना है, जिसका संयोजक ओमप्रकाश दुबे होंगे। 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक जनपद के हर बूथ पर पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होना है, इसके संयोजक जिला मंत्री अजीत रावत होंगे। इस दौरान पूर्व विधानपरिषद् सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, विधायक भूपेश चौबे, संजीव गोंड़, अनिल मौर्या, रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, गोविंद यादव, ओमप्रकाश दूबे, ई0 रमेश पटेल, अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed