फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Durga Puja pandal decorated in coal projects

कोल परियोजनाओं में सजे दुर्गा पूजा पंडाल

Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandal decorated in coal projects
शक्तिनगर। एनसीएल की परियोजनाओं एवं इकाइयों में दुर्गा पूजा व नवरात्र की धूम मची है। कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा व कार्यकारी निदेशक विभिन्न परियोजनाओं में लगाए गए पंडालों में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए। एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बृहस्पतिवार को पुजारी पुष्पल चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा कर पूर्णाहुति कराई। कृष्णशिला परियोजना कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में कन्याओं को भोज कराया गया। उधर बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित काली मंदिर प्रांगण में विहिप और दुर्गा वाहिनी ने संयुक्त रूप से 151 कन्या का पूजन कर भोज कराया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रांत संयोजक सत्य प्रकाश सिंह, विभाग मंत्री राजेश सिंह, उपाध्यक्ष कमल सिंह, सतीश, संयोजिका सीमा उपाध्याय, विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed