{"_id":"66df53a20c79a89e9801f316","slug":"due-to-lack-of-underpass-villagers-travel-through-railway-track-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-117740-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अंडरपास नहीं होने से रेलवे ट्रैक से आवागमन करते हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अंडरपास नहीं होने से रेलवे ट्रैक से आवागमन करते हैं ग्रामीण
विज्ञापन
सिंगरौली-चोपन रेल मार्ग के बीच मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन पर रेल अंडरपास नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। रेलवे ट्रैक पार करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
म्योरपुर ब्लॉक के कुलडोमरी गांव और रणहोर गांव के बार्डर पर मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पार करने के लिए अंडरपास की व्यवस्था नहीं की गई है। एंबुलेंस भी रेलवे ट्रैक के इस पार ही खड़ी रहती है। तीमारदार मरीज को निजी साधन से स्टेशन तक लाते हैं।
इसके बाद रेलवे ट्रैक पार कर एंबुलेंस तक पहुंचाते हैं। लंबे समय से ग्रामीण अंडरपास की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक यहां अंडरपास नहीं बनाया। ट्रैक दोहरीकरण के समय भी ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों से मांग की थी, लेकिन यह टाल दिया गया। ग्रामीणों ने इसे लेकर जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई।जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे अधिकारियों तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।