फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to increase in the number of vehicles, there was a jam on the Murdhwa-Bijpur road

वाहनों की संख्या बढ़ने से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगा जाम

Sat, 26 Jun 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in the number of vehicles, there was a jam on the Murdhwa-Bijpur road
म्योरपुर। वाहनों की अधिकता और ओवरलोड वाहनों के संचालन के कारण शनिवार को दूसरे दिन भी मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में जाम लगा रहा। जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में जाम की झाम से लोग जूझते रहे। बीती रात भी यही हाल रहा। यातायात पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण लोगों को परेशानी हुई। रनटोला में आरवाई सिंह घाट पर ट्रकों के खराब होकर खड़ा होने की वजह से लोग जाम से जूझते रहे। तमाम लोग तो परेशान होकर अपने घरों को वापस लौट गए। वापस लौटने वालों में तमाम श्रमिक, दूधिए और सब्जी विक्रेता शामिल रहे। मार्ग पर सफर करने वाले लोगों ने तत्काल जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है। बता दें कि दुद्वी में रींवा-रांची मार्ग पर बने पुल को टूटने के बाद वाहनों रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इस नाते आश्रम मोड़ होकर वाहन रवाना हो रहे हैं, लेकिन इस मार्ग पर भी ओवरलोड वाहनों के संचालन होने और जगह-जगह ट्रकों के खराब होकर खड़ा होने से जाम की नौबत उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed