फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dudhichua beat Nigahi by six runs

निगाही को छह रन से हरा दुद्धीचुआ ने मारी बाजी

Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dudhichua beat Nigahi by six runs
एनसीएल बीना में ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : SONBHADRA
एनसीएल के बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित स्टेडियम में अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मैच हुआ। यह मैच निगाही और दुद्धीचुआ की टीम के बीच खेला गया। इसमें छह रन के आंकड़े से दुद्धीचुआ ने जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दोनों टीमों के मध्य हुए टॉस के बाद दुद्धीचुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी के दौरान टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। विनायक सिंह ने 85 सर्वाधिक रन बनाए। जवाब में उतरी निगाही की टीम पूरी पारी खेल कर नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाई। इसमें विजय यादव ने 62 सर्वाधिक रन बनाए। इस मैच में निर्णायक की भूमिका राहुल राजभर व अंकित यादव ने निभाई। मुख्य अतिथि बीना परियोजना महाप्रबंधक एलपी गोडसे ने विजेता दुद्धिचुआ एवं उपविजेता निगाही दोनों टीमों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed