फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi movement for District

दुद्धी जनपद के लिए आंदोलन

Sat, 06 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Sat, 06 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Duddhi movement for District
 दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य
विज्ञापन
से विरत रहे। कचहरी परिसर से जुलूस निकाला। अधिवक्ता नगर के विभिन्न मार्गों से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। यहां सभा कर चेताया कि यदि जल्द दुद्धी को जिला बनाने का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा जाता है तो आंदोलन तेज करेंगे।

 
दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने शनिवार को कचहरी परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस नगर के जिस मार्ग से होकर गुजरा, वहां के लोग जुलूतस के साथ हो लिए और मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे।


सभा में कहा कि काफी लंबे समय से जिला बनाने की मांग की जा रही है कि प्रदेश सरकार इसको लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार आदिवासी क्षेत्र को नया जिला बनाने के लिए कोई विचार नहीं कर रही है। जहां तहसीलों की कोई जरूरत नहीं है वहां लगातार नए तहसील बन रहे हैं।


 कहा कि सोन नदी के दक्षिण में जिला बनाने की के इस कमेटी की संस्तुति को लेकर प्रदेश सरकार आंख मुंदे हुए हैं। जबकि अब भी जिले की भौगोलिक स्थिति काफी चिंता जनक है। लोगों को जिला के लिए डेढ़ से दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।


कर दिया जाएगा। जुलूस और प्रदर्शन में राजेंद्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, अकुलभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed