फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi beat Hindalco by 55 runs

Sonebhadra News: दुद्धी ने 55 रनों से हिंडाल्को को हराया

Tue, 27 Dec 2022 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Duddhi beat Hindalco by 55 runs
नगर के हाइडिल मैदान में चल रहे सोनभद्र कप में मंगलवार को दो मैच खेले गए। डॉ. एचपी सिंह एकेडमी ने रामगढ़ को 63 रनों से हराया तो दुद्धी ने हिंडाल्को की टीम को 55 रनों से मात दी।
विज्ञापन

डॉ. एचपी सिंह एकेडमी व रामगढ़ के बीच खेले गए पहले मैच की शुरुआत कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह और प्रकाश पाली के डायरेक्टर डॉ. एचपी सिंह ने टॉस कराकर कराई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉ. एचपी सिंह एकेडमी की टीम ने 18 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। कप्तान मनीष सोनकर ने 49 गेंद पर 111 रनों की पारी खेली। धनंजय ने 23 गेंद पर 47 और सूर्यांश ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में राकेश ने 2 विकेट, शशिकांत ने 1 विकेट चटकाए। 229 के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजगढ़ की टीम को 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राकेश ने 30 गेंद पर 37 रन बनाया। अजीत ने 24 गेंद पर 27 रन बनाया। डॉ. एचपी सिंह एकेडमी की टीम के गेंदबाज रज्जू ने 17 रन देकर चार विकेट झटके। राहुल ने 36 रन देकर 2 विकेट लिया। दूसरा मुकाबला हिंडाल्को और दुद्धी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दुद्धी के कप्तान रजत राज ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाया। निशांत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 58 रन बनाए। नगेंद्र ने 31 गेंद पर 47 और अंकूर ने 15 गेंद पर 26 रन बनाया। हिंडाल्को की ओर से गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट लिया। शक्ति ने 20 रन देकर एक विकेट लिया। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडाल्को की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। रवि सिंह ने 19 गेंद पर 23 रन, अमित ने 18 रन, संजय ने 16 गेंद पर 18 रनों का योगदान दिया। दुद्धी की ओर से रजत ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। दुद्धी ने 55 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका सुनील सिंह और रागवेद्र प्रताप ने निभाया। कमेंटेटर के रूप में अंशु व पंकज ने दायित्वों का निर्वहन किया। बुधवार को सोनभद्र 2 और ओबरा के बीच खेेेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed