फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DUDA transformed the housing allocation list

डूडा ने बदल डाली आवास आवंटन सूची

Tue, 20 Dec 2016 10:42 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 20 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
DUDA transformed the housing allocation list
डूडा कार्यालय में धरना देते भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण - फोटो : sonbhadra
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कांशीराम शहरी आवास आवंटन की सूची रातों रात बदलने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पात्रों ने डूडा कार्यालय का घेराव किया। पीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं के साथ पहुंची भीड़ का गुस्सा देखकर क्लर्क ने दरवाजा बंद कर लिया। नाराज लोग वहीं धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी होने पर एडीएम ने आवंटन सूची को रोक दिया है साथ ही मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डूडा की कार्यप्रणाली को लेकर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण में डूडा पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि  डूडा ने कुछ नेताओं के कहने पर अपने चपरासी एवं नजदीकी लोगों का मनमाने तरीके से आवास आवंटन करा दिया। नगर पालिका की ओर से चयनित सूची से कई पात्र व्यक्तियों का नाम काट दिया गया हैै। ईओ आरै डूडा के अधिकारी पर कई अपात्र व्यक्तियों को आवास आवांटन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तत्काल आवांटन रद्द करते हुए वरीयता के आधार पर दिव्यांग, विधवा जैसे लोगों को आवास नहीं मिला तो भाजपा पुन: प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, विनोद सोनी, कृपाशंकर शर्मा, बलराम सोनी, नंदू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed