{"_id":"5844509d4f1c1bda63a86190","slug":"dry-land-crops-will-now-be-water-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूखी धरती होगी तर फसलों को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूखी धरती होगी तर फसलों को मिलेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुडिलाडीह पंप नहर निर्माण परियोजना को यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब 24 करोड़ 15 लाख 70 हजार रुपए की लागत से इन परियोजना का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र के कई गांवों की करीब1266 हेक्टेयर असिंचित भूमि सिंचित हो सकेगी।
बारिश पर आधारित कृषि से अब घोरावल क्षेत्र के तमाम गांवों के किसानों को निजात मिलेगी। क्षेत्र में सिंचाई के पर्याप्त साधन न होने के कारण किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। समस्या से निजात के लिए घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने योजना तैयार कराई और शासन में मंजूरी को प्रस्ताव भेजा। अब इस परियोजना को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। विधायक ने बताया कि मुडिलाडीह पंप नहर (लिफ्ट कैनाल) निर्माण के लिए 24 करोड़, 15 लाख 70 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना से मुडिलाडीह, ओदार, लोझरा, मैद, जमगाई, जुड़ी, पतेरी, घोरिया, पड़री खुर्द, पड़री कला, धरसड़ा, चौसंडा, ओरारी, सरवट, बेलखुरी, मैद सेकेंड आदि की करीब 1266 हेक्टेयर असिंचित भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इससे किसानों को बारिश पर आधारित कृषि से निजात मिल सकेगी। यह परियोजना बेलन नदी के बाएं तट पर 40 क्यूसेक क्षमता की प्रस्तावित है और 12 हेक्टेयर भूमि में इसका निर्माण होगा।
इस नहर प्रणाली से मुख्य नहर, जमगाई नहर और लोहधरा माइनर का भी निर्माण कराया जाएगा। इस तरह कुल 06.20 किमी जल वितरण प्रणाली द्वारा पानी कमांड में सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।