{"_id":"65b13b39d13f8a4661091196","slug":"drunk-bolero-driver-tramples-ten-pedestrians-old-man-dies-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-8673-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नशे में धुत बोलेरो चालक ने दस राहगीरों को रौंदा, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नशे में धुत बोलेरो चालक ने दस राहगीरों को रौंदा, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर नशे में धुत चालक ने पांच मिनट में पांच दुर्घटनाओं को अंजाम दिया। इसमें एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बोलेरो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मुख्य मार्ग पर कई राहगीरों को टक्कर मार दी। इसमें जोगियानी गांव निवासी सहबरन सिंह (62) की मौत हो गई। वहीं गनियारी निवासी संतोष गुप्ता (32), सुनीता गुप्ता (27), मयंक गुप्ता को दाहिने हाथ, सिर, बायां पैर, पीठ व माथे पर चोट है।
बरका गीड़ा निवासी विनोद दुबे (43) को सिर व कमर में चोट आई। रीवा निवासी विपिन कुमार दुबे (23), बुधेला निवासी गुलाबी प्रजापति (55), उदयचंद्र प्रजापति (60), कचनी निवासी हरीश कुमार पाठक (32), रजबांध निवासी लखपति केवट (65) भी घायल हुए। सभी घायलाें को जिला अस्पताल बैढ़न के ट्रामा में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक नुकेश रावत उर्फ सोनू निवासी बरगवां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ में वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। वाहन मालिक का नाम हीरालाल सिंह बताया जा रहा है।