फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drones will be used to monitor idol immersion, divers will be deployed

Sonebhadra News: मूर्ति विसर्जन पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, तैनात होंगे गोताखोर

Tue, 30 Sep 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor idol immersion, divers will be deployed
सोनभद्र। नवरात्र के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस-प्रशासन ने खास रणनीति बनाई है। ड्रोन से निगरानी करने के साथ जलाशयों में नाविक और गोताखोर तैनात किए जाएंगे। वहीं, मुस्लिम आबादी वाले इलाकों से विसर्जन जुलूस निकलने के दौरान खास सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 475 पूजा पंडालों में स्थापित की गईं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं 25 बांधों और तालाबों में विसर्जित की जाएंगी। विर्सजन के लिए 10 प्रमुख स्थलों पर नावित-गोताखोर तैनात रहेंगे। वहीं, सभी जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। ऐसे विसर्जन रूट, जहां मस्जिद-मिश्रित आबादी वाले हैं, वहां विशेष सतर्कता और सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10 प्रमुख स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन:
सभी विसर्जन स्थलों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैराक, गोताखोर और नाविकों की टीम मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील स्थलों और संवेदनशील रूटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धंधरौल बांध में सर्वाधिक 86 मूर्ति विसर्जित होंगी
जिले के चतरा ब्लॉक स्थित धंधरौल बांध में सर्वाधिक 86 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। बांध में दो और तीन अक्तूबर दोनों दिन प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। दो अक्तूबर को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पांच प्रतिमाएं और तीन अक्तूबर को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित 38, पन्नूगंज थाना क्षेत्र स्थित 38, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित पांच कुल 86 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। दोनों तिथियों पर राबटर्सगंज, पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया पुलिस को सतर्कता-निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
--
इन स्थानों पर होगा मूर्तियों का विसर्जन:
0 सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित डोंगिया जलाशय में राॅबर्टसगंज और करमा थाना क्षेत्र की 15 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। 12 का विसर्जन दो अक्तूबर को और तीन का विसर्जन तीन अक्तूबर को किया जाएगा।
0 ओबरा थाना क्षेत्र की खैरटिया बंधी में दो अक्तूबर को ओबरा थाना क्षेत्र की 10, तीन अक्तूबर को चोपन थाना क्षेत्र की चार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
0 दुद्धी के शिवाजी तालाब में दो अक्तूबर को चार और तीन अक्तूबर को एक प्रतिमा विसर्जित होगी। पांचों प्रतिमाएं दुद्धी कस्बे में स्थापित हैं।
0 कोन थाना क्षेत्र में दो अक्तूबर को 20 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। सात का विसर्जन सोन नदी में 13 का विसर्जन पांडु नदी में किया जाएगा।
0 पिपरी और बीजपुर थाना क्षेत्र की कुल 18 प्रतिमाओं का विसर्जन रिहंद बांध की रिजर्व वायर एरिया में किया जाएगा। दो अक्तूबर को चार और तीन अक्तूबर को 14 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
0 अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र में स्थापित 10 प्रतिमाएं कोहरौल डैम में विसर्जित होंगी। एक का विसर्जन दो अक्तूबर को, नौ का विसर्जन तीन अक्तूबर को किया जाएगा।
0 शक्तिनगर थाना क्षेत्र की आठ प्रतिमाएं कोटा बस्ती बोट प्वाइंट के पास विसर्जित की जाएंगी। पांच का विसर्जन दो अक्तूबर को और तीन का विसर्जन तीन अक्तूबर को किया जाएगा।
0 शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर पोखरा में शाहगंज कस्बे में स्थापित प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। कुल नौ प्रतिमाएं स्थापित हैं जिनका विसर्जन तीन अक्तूबर को किया जाएगा।

--

मूर्ति विसर्जन वाले रूट पर नहीं जाएंगें भारी वाहन
सोनभद्र। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन दो और तीन अक्तूबर को किया जाएगा। इस दौरान विसर्जन मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जलाशयों की तरफ जाने वाले मार्गों पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। आयोजन समितियों को हिदायत दी गई है कि वह निर्धारित समय के अंदर ही विसर्जन स्थल पर पहुंचें। यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि नवरात्र और दुर्गा पूजा की भीड़ को देखते हुए नगर में भारी वाहनों की नो एंट्री रात नौ बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक कर दी गई है। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों को जाने वाले मार्गों पर भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाई गई है। यह व्यवस्था मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed