फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drivers fled leaving 12 trucks laden with sand-ballast, seized

बालू-गिट्टी लदे 12 ट्रकों को छोड़ कर भागे चालक, सीज

Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drivers fled leaving 12 trucks laden with sand-ballast, seized
जिले में बगैर परमिट और ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन करने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। बृहस्पतिवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी से लेकर मारकुंडी घाटी तक ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार की अगुवाई में वाहनों की सघन जांच की गई। मारकुंडी घाटी में ओवरलोड और बगैर परमिट के गिट्टी-बालू लदे 12 ट्रकों को खड़ाकर चालक फरार हो गए। खान अधिकारी ने सभी ट्रकों को सीज कर कर उनके मालिकों और चालकों के बारे में पता लगवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एडीएम सहदेव मिश्रा के प्रर्यवेक्षण में टीमों का गठन किया है। बृहस्पतिवार को एडीएम के निर्देशन में गिट्टी-बालू लदे वाहनों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चला। लोढ़ी और मारकुण्डी में राजमार्ग पर ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, सर्वेयर योगेश शुक्ल ने अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग वाहनों की सघन जांच की। इसकी जानकारी मिलते ही कई वाहनों को जहां-तहां खड़ाकर चालक फरार हो गए। टीम ने वाहनों को छोड़ कर भागने वालों का काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा तो कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पकड़े गए 12 ट्रकों में से दस पर गिट्टी और दो पर बालू लदा है। अधिकांश वाहन बगैर परमिट के परिवहन करते पाए गए हैं। कहा कि वाहन स्वामियों और चालकों की शिनाख्त कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोड और बगैर परमिट के वाहनों का संचालन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed