फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver dies after tractor-trolley overturns

Sonebhadra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor-trolley overturns
श​क्तिनगर क्षेत्र के मृतक- राजलाल (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित गैस गोदाम के पास शुक्रवार की दोपहर में कचरा डंप के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मूक बधिर चालक राजलाल (42) की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

आवासीय परिसर से निकले कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भरा गया था। इसी को फेंकने गया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक बरवानी टोला चंदुआर निवासी राजलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन

रिहंद जलाशय में मछली मारने गए कुछ लोगों के जरिए घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को एनसीएल बीना के अटल चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शक्तिनगर स्थित संजीवनी चिकित्सालय के मोर्चरी मे रखवा दिया है। परिजनों ने संविदाकार पर आरोप लगाया कि असुरक्षित स्थान पर कचरा फेंकने के लिए चालक को विवश किया गया, जिससे हादसा हुआ। शक्तिनगर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed