{"_id":"674232ab973f3be2a20ae625","slug":"driver-dies-after-e-rickshaw-overturns-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-120826-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में उपकेंद्र के समीप शुक्रवार की रात ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी प्रिंस सोनी (30) घोरावल क्षेत्र में अपने बड़े भाई के साथ रहकर ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की रात प्रिंस घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। उसी दौरान बिसरेखी गांव में उपकेंद्र के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक प्रिंस पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी गर्भवती है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।