फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver dies after being hit by a highway

Sonebhadra News: हाईवा की चपेट में आने से चालक की मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being hit by a highway
अनपरा। थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम हाईवा की चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। वाहन को थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन

औड़ी-सिंगरौली मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक हाईवा में तेल खत्म हो गया। चालक झारखंड के नगर उंटारी निवासी बबलू कुमार (35) टंकी से तेल लेकर हाईवा में भर रहा था। इसी दौरान औड़ी की तरफ से आ रहे दूसो हाईवा ने पहले से खड़े हाईवा को टक्कर मार दी। बबलू उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन को भी कब्जे में लेकर थाने ले गई। उधर, मौत की खबर पाकर बबलू के परिजन मौके पर पहुंचे। बबलू की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि करीब दस दिन पहले वह घर से निकले थे। हादसे से पूरा परिवार बिखर गया है। बबलू को 13 साल की बेटी गायत्री, 11 वर्ष रंजीत और 9 वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed