{"_id":"67fe3f6ac172fe5bc7049499","slug":"drive-bike-only-after-wearing-helmet-life-is-precious-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हेलमेट पहन कर ही चलाएं बाइक, कीमती है जीवन, यातायात जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हेलमेट पहन कर ही चलाएं बाइक, कीमती है जीवन, यातायात जागरूकता कार्यक्रम
Tue, 15 Apr 2025 04:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:43 PM IST
सार
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें जनता से अपील की गई कि हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन
यातायात सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुसौली स्थित एक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सड़क पर चलते समय यातायात नियमों के पालन के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना खतरनाक हो सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संकल्प लेने की जरूरत है। शासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित करें। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश मिश्रा, आशा सिंह, पूजा सिंह, शशि कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार, तेज कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन