{"_id":"67d0725c9ce6a401fb0b5631","slug":"drinking-water-problem-will-be-solved-in-dala-nagar-water-will-reach-homes-with-rs-4257-crore-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125511-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डाला नगर में दूर होगी पेयजल समस्या, 42.57 करोड़ से घर तक पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डाला नगर में दूर होगी पेयजल समस्या, 42.57 करोड़ से घर तक पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
नगर पंचायत डाला बाजार के रहवासियों को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिलेगी। नगर में 42.57 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना को स्टेट लेबल कमेटी की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही परियोजना का काम शुरू हो जाएगा।
जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कोटा से अलग होकर डाला बाजार नगर पंचायत चार साल पहले अस्तित्व में आया है। भूजल में फ्लोराइड, आयरन और अन्य रसायनों की मौजूदगी के कारण यहां का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है।
दूषित जल के कारण हड्डियों की समस्याएं, पेट संबंधी रोग और अन्य जलजनित बीमारियां तेजी से फैल रही थीं। इसके समाधान के लिए डेढ़ साल पहले जल निगम नगरीय मिर्जापुर की तरफ से अमृत योजना 2.0 के तहत प्रस्ताव भेजा गया था। इस पेयजल परियोजना पर 42.57 करोड़ रुपये खर्च होना है।
विज्ञापन
परियोजना से नगर पंचायत डालाबाजार के 3437 घरों तक पहुंचाया जाना है। इसका सर्वे हो गया है। इसके लिए करीब 46953 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इंटेक वेल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और क्लियर वॉटर रिजर्वोयर की स्थापना होगी।
अमृत योजना 2.0 के तहत करीब 42.57 करोड़ की लागत से डाला बाजार नगर पंचायत में पेयजल परियोजना पर काम होना है। स्टेट लेबल कमेटी की तरफ से परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। अप्रैल तक शासन से परियोजना को फाइनल स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और परियोजना का काम शुरू हो सकेगा।
-मोहम्मद अयाज, एक्सईएन, जल निगम नगरीय मिर्जापुर-सोनभद्र।