{"_id":"6663495a232464eb5805e077","slug":"drinking-water-crisis-in-duddhi-will-be-solved-by-rs-48-crore-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113983-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 48 करोड़ से दूर होगा दुद्धी में पेयजल संकट, 30 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 48 करोड़ से दूर होगा दुद्धी में पेयजल संकट, 30 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी नगरवासियों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 48 करोड़ की परियोजना तैयार की गई है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को दुद्धी पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने नगर पंचायत बोर्ड एवं वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर योजना पर चर्चा की। इसके विविध पहलुओं को साझा किया।
लगभग 30 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत दुद्धी में पेयजल की समस्या वर्षों से बनी हुई है। गर्मी के दिनों में संकट ज्यादा गंभीर हो जाता है। चेयरमैन कमलेश मोहन ने शासन को पत्र लिखा था। इसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए जल निगम को विस्तृत परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।
अब 48 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना जल निगम नगरीय की टीम ने तैयार किया है। इसके तहत कनहर नदी से पानी लिफ्ट कर नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। नए सिरे से पाइप लाइन नगर के सभी 11 वार्डों में बिछाई जाएगी। इसका सर्वे का काम पूरा कर लला गया है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल प्रबुद्धजनों ने आबादी और पेयजलापूर्ति के संबंध में कई आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक में जल निगम की ओर से अधिशासी अभियंता संजय कुमार, एई आरके पटेल, जेई आशीष यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा चेयरमैन कमलेश मोहन, ईओ ऋचा यादव आदि मौजूद रहे।