फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DPRO stopped the salary of 18 cleaning workers

Sonebhadra News: डीपीआरओ ने 18 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका

Fri, 21 Apr 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
DPRO stopped the salary of 18 cleaning workers
सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान गांवों में कराई जा रही विशेष साफ-सफाई अभियान के दौरान लापरवाही बरतना 18 सफाई कर्मियों को भारी पड़ गया है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर डीपीआरओ ने अग्रिम आदेश तक इनका अप्रैल माह का वेतन रोक दिया है। उन्हें कठोर चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि चतरा ब्लाक के नेवारी, करमांव दुगौलिया, पुरना कला में विशेष अभियान के तहत सफाईकर्मचारियों की ड्यूट लगाई गई थी। सजांच के दौरान कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने के कारण नेवारी के विजय शंकर, चंद्रकांत, राजकिशोर, करमांव के मुन्ना प्रसाद, दुगौलिया के राजेश कुमार, राकेश कुमार, संजय यादव, सदर ब्लाक के बुड़हर कला में तैनात परमेश्वर सिंह, अमौली के सुरेश, गुलाब, पुष्पा देवी, नीतू, जनार्दन प्रसाद, नगवां ब्लाक के सिरवार गांव में तैनात शिव प्रसाद, मिथिलेेश कुमार, विजय प्रताप मिश्र, विशोक कुमार, राजेश कुमार के अप्रैल माह के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश के लिए रोक लगा दी गई है। सभी को कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। समुचित जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को अभियान के तहत पूरी सजगता से दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed