फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Door-to-door survey will start soon in the municipal area

Sonebhadra News: नगर पालिका क्षेत्र में जल्द शुरू होगा डोर-टू डोर सर्वे

Sun, 09 Apr 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door survey will start soon in the municipal area
सोनभद्र। नगर पलिका परिषद सोनभद्र के सीमा विस्तार के बाद लगभग सभी वार्डों की भौगोलिक स्थितियां बदल गई हैं। वार्डों में शासन की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन की तरफ से नए सिरे से वार्डों का सर्वे कराया जाएगा। अप्रैल वार्डों का सर्वे डोर टू डोर शुरू होना है। सर्वे टीम वार्डो में जाकर वहां बने आवासों की संख्या, वार्ड की कुल जनसंख्या के बारें में आंकड़ा संकलित करेगी। सर्वे के आधार पर वार्डों में विकास का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन

शासन से बीते वर्ष नगर पालिका की सीमा विस्तार पर मुहर लगी थी। सीमा विस्तार होने पर नगर के आस-पास की लगभग 17 गांव की सीमा में नगए शामिल हो गई है। सीमा विस्तार होने से नगर के साथ-साथ वार्डों की भी भौगोलिक स्थितियां बदल गई हैं। इससे वार्डों की आबादी भी बढ़ी है। नगर की सीमा विस्तार हुई, पर वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी है। जिससे अब भी नगर में 25 वार्ड ही हैं। हालांकि वार्डों की भौगोलिक स्थितियों में बदलाव जरूर हुआ है। 15 वार्डों में नगर के पुराने क्षेत्र शामिल किए गए हैं। जबकि विस्तारित क्षेत्र में 10 नए वार्ड बनाए गए हैं। इन दिनों नगर पालिका प्रशासन की तरफ से विस्तारित क्षेत्रों में सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में वार्डों का नए सिरे से डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि कौन से वार्ड में कितने आवास हैं। वार्डों की आबादी सहित अन्य सूचनाएं संकलित की जाएगी। इससे नगर में विकास कार्य कराने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

तो कर वसूली का बढ़ेगा दायरा
नगर के सभी 25 वार्डों का डोर टू डोर सर्वे होने के पश्चात कर वसूली का दायरा भी बढ़ना संभव है। सर्वे से यह पता चल जाएगा की नगर में कितने व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं और कितने रिहायसी आवास हैं। इसके बाद गृहकर वसूली का दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी नगर में करीब छह हजार उपभोक्ता ही गृहकर देेते हैं। सर्वे के बाद इनकी संख्या में इजाफा हो सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद नगर की भौगोलिग स्थिति में बदलाव हुआ है। वार्डों का क्षेत्र भी बदल गया है। वार्डों में इसी माह से डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा। एक वार्ड में कितने आवास हैं, आबादी सहित ब्योरा तैयार कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
- विजय कुमार यादव, ईओ, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed