फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Don't make friends on social media, connect with people around you

Sonebhadra News: सोशल मीडिया में दोस्त न बनाएं, अपने आसपास के लोगों से जुड़ें

Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Don't make friends on social media, connect with people around you
अनपरा। सोशल मीडिया में दोस्त बनाने से बचें। इसके बजाय अपने आसपास के लोगों से जुड़ें। ऑनलाइन तकनीक हमारे लिए जितनी सुविधाजनक है, पर्याप्त जानकारी के अभाव में उतना ही नुकसानदायक भी। इसके इस्तेमाल में सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। यह कहना था कि पिपरी सीओ अमित कुमार का।
विज्ञापन

वह अनपरा तापीय परियोजना के डॉ.आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों से रुबरू थे। कार्यक्रम में 650 बच्चों ने हिस्सा लिया। पुलिस के कामकाज का तरीका जाना। आपात स्थिति में काम आने वाले विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली। सीओ ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल से दूर रहने और सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। कहा कि सोशल मीडिया का संपर्क अच्छा तो लगता है, लेकिन वह वास्तविकता से अलग होता है। आभासी दुनिया में जाने के बजाय अपने परिचित और आसपास के लोगों से दोस्ती करें। सोशल मीडिया में अपनी ऐसी तस्वीर साझा न करें। अपने प्रोफाइल पर टू स्टेप वेरीफिकेशन जरूर लगाएं। अपरिचितों के लिए इसे लॉक रखें। वीडियो चैट से दूर रहें। कहा कि पुलिस के नाम पर फोन कर कोई पैसे मांगे या डराए, तो घबराएं नहीं। पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। पुलिस पूछताछ के लिए हमेशा थाने बुलाती है या फिर आपके घर आती है। किसी भी तरह की समस्या होने पर 1930 पर फोन करें। सीओ ने कहा कि अगर कोई आपको गलत तरीके से छुए तो तुरंत विरोध करें। अपने परिजनों से बताएं। अगर न मानें तो महिला हेल्पलाइन 1090 या फिर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। वहां कार्रवाई की जाएगी। कभी भी किसी भी मुसीबत में हों तो डायल 112 पर फोन करें पुलिस हर संभव आपकी मदद करेगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, अशोक सिंह, यादवेंद्र सिंह, एकता पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन तुलसी तिवारी ने किया।
विज्ञापन




--

बच्चों के सवाल और अधिकारी के जवाब


सवाल : साइबर अपराध से बचने के लिए क्या करें। - मनोज कुमार 10 ए।

जवाब : अनजाने लोगों से वीडियो कॉल पर बात न करें। किसी लिंक पर कभी क्लिक न करें। साइबर फ्राॅड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



सवाल : हाईवे के दोनों ओर पटरियों पर दिनभर वाहन खड़े रहने से जाम व दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही है। विमलेश प्रजापति 10 ए।

जवाब : जाम का कारण बने वाहनों का लगातार चालान किया जा रहा है। न मानने वालों के वाहनों को सीज भी किया जा रहा है।
---



सवाल: सड़क दुर्घटना के मुख्य आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है। और मृतक के परिजनों को क्या सहायता मिलती है। -दुर्गा सोनी 9 ए।

जवाब: आरोपी पर उसके अपराध के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाता है। मृतक के परिजनों को गाड़ी के बीमा के माध्यम से सहायता मिलती है।
---



सवाल: स्कूल आते-जाते और बाजार में लड़के अश्लील टिप्पणी करते हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती। हमें चुप रहने के लिए कहा जाता है। -आफरीन 11 ए।

जवाब: ऐसे लोगों की थाने के महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत करें। महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराएं। गोपनीयता के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
---



सवाल: स्कूल से छुट्टी के समय कुछ लोग तेज बाइक चलाते हुए स्टंट करते हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। - स्नेहा जैन 11 बी।

जवाब: छुट्टी के समय विद्यालयों के आसपास पुलिस गश्त पर रहती है। उनसे शिकायत करें। ऐसे वाहनों का नंबर नोट कर लें और डायल 112 पर बताएं। कड़ी कार्रवाई होगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed