फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dongia Reservoir will become a new destination for tourists

पर्यटकों का नया ठिकाना बनेगा डोंगिया जलाशय

Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dongia Reservoir will become a new destination for tourists
सैर सपाटे के शौकीन लोगों को जल्द ही जिले में एक नया ठिकाना मिलेगा। रिहंद बांध के समीप स्थित डोंगिया जलाशय (डोंगिया नाला) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई। यहां पर्यटक पानी में जलक्रीड़ा कर सकेंगे। वाटर स्पोर्ट्स की विभिन्न गतिविधियों के साथ उन्हें नौकायन की भी सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के माध्यम से डोंगिया जलाशय का सुंदरीकरण कर पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा।
विज्ञापन

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए वन, पर्यटन और जिला प्रशासन मिलकर रूपरेखा बनाने में जुटा हुआ है। ईको टूरिज्म के लिहाज से कई स्थान चिह्नित भी हैं लेकिन संरक्षित वन क्षेत्र उनके विकास में रोड़ा बन रहा है। लिहाजा प्रशासन ने नई संभावनाओं पर भी काम शुरू किया है। इसी के तहत डोंगिया जलाशय को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। पिपरी स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद जलाशय) से सटे डोंगिया जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यहां वाटर स्पोर्ट्स की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पिछले दिनों डीएम चंद्र विजय सिंह ने इस स्थान का भ्रमण भी किया था। नाव में बैठकर दूर तक जलाशय का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त से यहां पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की थी। बतौर साडा अध्यक्ष मंडलायुक्त ने डोंगिया जलाशय के सुंदरीकरण और पर्यटन के लिए विकसित करने की सहमति दे दी है। डीएम के निर्देश पर रविवार को साडा के उपाध्यक्ष एडीएम सहदेव मिश्र ने भी डोंगिया जलाशय का भ्रमण किया। पर्यटन विकास के लिहाज से इसे बेहद उपयुक्त माना। एडीएम ने बताया कि साडा के माध्यम से यहां शीघ्र काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सुंदरीकरण के साथ यह होंगे कार्य
डोंगियानाला में 200 मीटर लंबा घाट बनाया जाएगा, जिसमें पानी में लगभग 50 मीटर नीचे की ओर सीढ़ी बनाकर उसमें रेलिंग भी लगाई जाएगी और साथ ही सैकड़ों जंजीर रहेगी ताकि उसे पकड़कर लोग सुरक्षित रह सकें। पानी के नीचे काफी दूर तक जाली लगाई जाएगी ताकि गहराई में लोग ना जा सके। इसके अलावा 25 सीमेंटेड बेंच लगाई जाएगी और उसके ऊपर छाया भी की जाएगी। घाट पर सुलभ शौचालय के साथ-साथ खानपान की दो दुकानें व चार हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। घाट पर पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क बनी हुई है लेकिन वह कम चौड़ाई की है इसलिए उसका भी चौड़ीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से भी की गई थी मांग
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने भी डोंगिया जलाशय के सुंदरीकरण की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में मिलकर की थी। इसकी रुपरेखा भी बताई थी। सीएम ने भी इसमें रुचि दिखाते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था।

डोंगिया जलाशय को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है। इस पर साडा के माध्यम से पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पर्यटकों के लिए नौकायन की भी व्यवस्था होगी। दूर-दराज से आने वाले पर्यटक नाव में बैठकर रिहंद के आसपास प्रकृति के विहंगम नजारे को निहार सकेंगे। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा। - चंद्र विजय सिंह, डीएम, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed