फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   doktar, nars samet paanch ke khilaaph darj hoga kes

डॉक्टर, नर्स समेत पांच के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sun, 30 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
doktar, nars samet paanch ke khilaaph darj hoga kes
सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की कोर्ट ने राबर्ट्सगंज नगर के एक हास्पिटल के डॉक्टर, नर्स समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश पुलिस को दिया है। पीड़िता के पिता के प्रार्थना पत्र की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया । कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राबर्र्ट्सगंज के अंम्बेडकर नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाया था। पीड़ित का कहना है कि एक युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया और गर्भ ठहर गया। जब उसे पुत्री के गर्भ के बारे में जानकारी हुई तो साजिश के तहत 16 जुन 2020 को शारिरिक संबंध बनाने वाला युवक उसकी बेटी को एक निजी अस्पताल ले जाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद उसकी बेटी की हालत खराब हुई तो एयुवक की मां उसे अपने घर ले जाकर दवा इलाज कराने लगी। इसकी जानकारी होने पर वह बेटी से मिलने गया तो उसे भगा दिया गया। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो युवक ने उसकी बेटी से शादी करने की बात कहते हुए स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी कर लिया। उसका आरोप है कि 31 जुलाई को उसकी बेटी को राजस्थान बेचने की योजना बनाई जाने लगी। इसके बाद उसकी बेटी को मारपीट कर भगा दिया गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर निजी अस्पताल के डॉक्टर, एक नर्स समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed