फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dogs attacked nine people in two days, two admitted

Sonebhadra News: दो दिन में कुत्तों ने नौ लोगों पर किया हमला, दो भर्ती

Wed, 29 Jan 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dogs attacked nine people in two days, two admitted
अनपरा नगर सहित आसपास के इलाकों में कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। दो दिनों में 9 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें से दो मरीजों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पिपरी सोनवानी निवासी पांडु कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने जानवरों को लेकर घर जा रहा था तभी एक कुत्ते ने जानवरों पर हमला कर दिया। डंडे से हांक कर उसे भगाने के दौरान कुत्ते ने उसकी गर्दन को दबोच लिया। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया तो जान बची।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल अवस्था में डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को ही रेणुसागर में एक कुत्ते ने साइकिल से घर जा रहे एक व्यक्ति को पैर में काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे भी डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया। बुधवार को भी संयुक्त चिकित्सालय में कुत्ते से काटने वाले सात मरीज अस्पताल पहुंचे, जिन्हें इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed