फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor on leave, pharmacist treated

Sonebhadra News: डॉक्टर अवकाश पर, फार्मासिस्ट ने किया उपचार

Mon, 24 Jun 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, pharmacist treated
ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों पर रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेले को लेकर विभागीय अफसर गंभीर नहीं हैं। खलियारी पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले में कोई डॉक्टर नहीं था। फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने ही मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

दूर दराज के गांवों से छुट्टी के दिन उपचार कराने आए मरीजों में मायूसी दिखी। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि डाॅक्टर आकस्मिक अवकाश (सीएल) पर हैं। किसी अन्य डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगी है। यहां दोपहर 2 बजे तक 42 मरीज आए थे।
विज्ञापन

मेले में इलाज कर रहे फार्मासिस्ट ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, मुंह में छाले के थे। उन्हें उपचार और दवा दी गई। मेले में महिलाओं की जांच कर रही एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि कुल 12 महिलाओं का वजन, बीपी, जांच कर उन्हें दवा दी गई है। इस मौके पर सीएचओ सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। चिकित्सक डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेला में 32 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।
पीएचसी विंढमगंज पर रविवार को जन आरोग्य मेले में बाहर से कोई टीम नहीं आई। ऐसे में मेला भी बेअसर रहा। सामान्य दिनों की तरह ही पीएचसी के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मरीज का उपचार कर रहे थे। अपराह्न तीन बजे तक यहां करीब 17 मरीज ही पहुंचे थे। संवाद
सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 25 महिला-पुरुष और बच्चों को जांच हुई। जिला चिकित्सालय से आए अनुभवी चिकत्सकों की देख रेख में मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर डाॅ. सतीश, अखिलेश राय, तारा देवी, सितारा देवी, सरिता आदि उपस्थित रहे।

उधर, करमा सीएचसी में जन आरोग्य मेला में 10 मरीजों का उपचार हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि खुजली और बुखार से संबंधित 10 मरीज आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed