फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor attacked, beaten with sticks

डॉक्टर पर हमला, लाठी-डंडे से की पिटाई

Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor attacked, beaten with sticks
सदर कोतवाली क्षेत्र के तीनताली गांव के पास मंगलवार को अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में तैनात डॉ. संजय सिंह पर हमला बोल दिया। जमकर पिटाई के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। सीएचसी मधुपुर में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीएचसी मधुपर में तैनात डॉ. संजय सिंह मंगलवार को किसी काम से टीबी हास्पिटल राबर्ट्सगंज आए थे। मधुपुर लौटते समय रास्ते में तीनताली गांव के पास राजमार्ग पर कुछ युवकों ने उन्हें रोक कर पीटना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के लोग या राहगीर उनके पास पहुंचते हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आसपास के लोग घायल डॉक्टर को सीएचसी मधुपुर ले गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और पुलिस चौकी हिंदुआरी प्रभारी संजीव राय घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। घटनास्थल के आसपास पुलिस लगे सीसीटीवी कैमरों में भी हमलावरों की पहचान करने का प्रयास करने में जुटी रही। कोतवाल ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायल या उनके परिवार के लोग जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed