फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor assaulted Minor Girl who came to get fitness certificate in Sonbhadra district hospital

Sonbhadra: फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने आई किशोरी से डॉक्टर ने की मारपीट, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप

Wed, 09 Aug 2023 05:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किशोरी अपने पिता के साथ जिला संयुक्त अस्पताल सोनभद्र पहुंची। आरोप है कि नेत्र विभाग में तैनात चिकित्सक ने दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट की। घटना को लेकर जिला अस्पताल में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति रही। 

विज्ञापन
Doctor assaulted Minor Girl who came to get fitness certificate in Sonbhadra district hospital
जिला अस्पताल सोनभद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला संयुक्त अस्पताल सोनभद्र में फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने आई किशोरी व उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने पिता के साथ फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने आई थी। बीएससी नर्सिंग में दाखिला के लिए उसे सर्टिफिकेट की जरूरत थी।

विज्ञापन


किशोरी के पिता का आरोप है कि ओपीडी में पहुंचने पर पांच कमरों में चिकित्सकों से रिपोर्ट लगवाने को कहा गया। बताया कि सभी जगह रिपोर्ट लगवाने के बाद वह नेत्र विभाग में पहुंचा। आरोप है कि उनकी बेटी चिकित्सक के पास रिपोर्ट के लिए गई तो उसे हटा दिया गया। कुछ देर बाद फिर जब चिकित्सक के पास पहुंची तो उसे बताया गया कि जाओ जांच कराओ।

विज्ञापन

डॉक्टर बोले- मेरे साथ हुई बदसलूकी

जब उसने पूछा कि जांच कहा होगी तो वे दुर्व्यवहार करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्सक ने किशोरी की पिटाई की। आवाज सुनकर वह पहुंचा तो चिकित्सक उनसे भी उलझ गया। पिटाई का विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की। हालांकि चिकित्सक का कहना है कि जांच में अनफिट दिखाने पर उनके साथ बदसलूकी की गई, जिसके जिले उन्होंने प्राचार्य को सूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed