फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not panic if golden card is issued in the name of others, file a complaint

दूसरे के नाम गोल्डन कार्ड जारी होने पर न घबराएं, दर्ज कराएं शिकायत

Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Do not panic if golden card is issued in the name of others, file a complaint
सोनभद्र। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आपके नाम का आयुष्मान कार्ड यदि किसी कारणवश और किसी के नाम जारी हो गया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास योजना से प्राप्त कोई प्रामाणिक दस्तावेज है तो आप टोल फ्री नं. 180018004444 या 14555 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट टीम के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद लाभार्थी सूचीबद्ध चिकित्सालय या जन सुविधा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। लाभार्थी किसी भी अनुबंधित सरकारी या निजी अस्पताल में अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र ले जाकर अपनी पहचान एवं पात्रता सुनिश्चित कर सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed