फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not lose yourself in the race for marks; have faith in your hard work and talent.

Sonebhadra News: अंकों की होड़ में न बिखरें, अपनी मेहनत और प्रतिभा पर भरोसा रखें

Thu, 23 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Do not lose yourself in the race for marks; have faith in your hard work and talent.
रॉबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से नई दिशा कार्यक्रम में शामिल प्रति
सोनभद्र। परीक्षा में अच्छे अंक ही सफलता की गारंटी नहीं है। अंक से ज्यादा जरूरी पढ़ाई के प्रति लगन, समर्पण और कड़ी मेहनत है। इतिहास में ऐसे तमाम उदाहरण है, जिन्होंने अंकों की होड़ से बाहर निकलकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि दूसरों के लिए मिसाल बने। अमर उजाला के नई दिशा कार्यक्रम में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को अंकों की परवाह छोड़कर अपनी योग्यता, क्षमता निखारने के लिए प्रेरित किया। कहा कि परीक्षा में कम अंक आने पर बिलकुल भी निराश न हों। खुद पर भरोसा रखें। खूब मेहनत करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। कहा कि हर बच्चा अलग होता है। किसी में कला की प्रतिभा होती है, किसी में खेल की, तो कोई विज्ञान या तकनीक में आगे बढ़ता है। अंक केवल यह बताते हैं कि आपने एक निश्चित समय में कितनी जानकारी याद रखी, लेकिन वे आपकी समझ, रचनात्मकता, व्यवहार और जीवन कौशल को पूरी तरह नहीं माप सकते। जीवन में सफल होने के लिए आत्मविश्वास, संवाद कौशल, समस्या सुलझाने की क्षमता और सकारात्मक सोच अधिक महत्वपूर्ण होती है। कम अंक यह सिखाते हैं कि हमें और मेहनत करने की जरूरत है। कई बार असफलताएं ही हमें मजबूत बनाती हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि अंक महत्वपूर्ण जरूर हैं, लेकिन वे हमारे जीवन का अंतिम सच नहीं हैं। असली सफलता हमारी मेहनत, हमारे आत्मविश्वास और हमारी सोच पर निर्भर करती है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को अखबार पढ़ने के फायदे भी बताए। कहा कि अखबार पढ़ने से सिर्फ देश-दुनिया के घटनाक्रमों की जानकारी ही नहीं मिलती, बल्कि विचार शक्ति, लेखन शैली, शब्द कोष भी समृद्ध होता है। कार्यक्रम में 480 विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed