फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not cancel the loan without on-site inspection

Sonebhadra News: बिना स्थलीय निरीक्षण के निरस्त न करें ऋण आवेदन

Tue, 23 May 2023 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Do not cancel the loan without on-site inspection
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौरभ गंगवार ने मंगलवार को बैंकों के जिला स्तरीय समीक्षा समिति व परामर्श दात्री समिति की बैठक ली। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों से सहयोग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, पीएम स्वानिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मत्स्य पालन योजना के तहत बैंकों से स्वीकृत-अस्वीकृत लोन के प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों के लोन स्वीकृत होने पर उन्हें व्यवसाय करने में काफी सहायता मिलती है, जिससे वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं। इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरतें। किसी भी योजना के लाभार्थी की ओर से व्यवसाय के लिए विभागों की ओर से स्वीकृत की गई फाइलों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही निरस्त करने की कार्रवाई करें। अगर फाइल में विशेष कोई दिक्कत न हो तो अनावश्यक रूप से लोन संबन्धित फाइलों को निरस्त न किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर बैंक ऋण से संबन्धित कैंप का आयोजन करें और उसमें लाभार्थियों के पत्रावलियों को जमा कर उसका शीघ्र निस्तारण करें। बैठक में एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्र, एलडीएम अरूण कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed