फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM landed in the field wearing pants-shirt, planted paddy with officers

पैंट-शर्ट पहन खेत में उतरे सोनभद्र डीएम, अफसरों संग रोपा धान

Tue, 29 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM landed in the field wearing pants-shirt, planted paddy with officers
सोनभद्र के किसानों को आधुनिक खेती का तरीका बताने के लिए डीएम अभिषेक सिंह मंगलवार को खुद किसान बन गए। कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस में उन्होंने धान की रोपाई की। पैंट-शर्ट पहने डीएम को धान रोपते देख जहां लोग हतप्रभ थे, वहीं किसान-मजदूर उत्साह से लबरेज दिखे। डीएम को देखकर उनके साथ आए अन्य अफसरों ने भी धान की रोपाई में हाथ बंटाया।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां धान की तैयार नर्सरी के बारे में जानकारी ली। जब पता चला कि धान की रोपाई के लिए खेत तैयार है, तब डीएम कीचड़-मिट्टी की परवाह किए बिना मुख्य नहर से पैदल चलकर खेत में पहुंचे। खेत के बाहर जूता उतारा और सीधे खेत में उतर गए। डीएम ने सीआर-1 व सीआर-4 धान की प्रजाति रोपी। डीएम को धान रोपते देख साथ आए जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय सहित अन्य अफसर भी रोपाई में जुट गए। डीएम ने सांकेतिक रुप से धान रोपा। किसानों से चर्चा करते हुए वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया। कहा कि धान की रोपाई समय से होने पर पैदावार भी बेहतर होती है। अपने खेतों के भौगोलिक बनावट के अनुरूप खेती करें। जहां पर्याप्त पानी मिल सकता है, वहां लंबे समय वाली धान की खेती करें। जहां पानी सामान्य रूप से मिलता है, वहां कम दिनों वाली प्रजाति लगाएं। जिस खेत में पानी कम रुकता है, वहां दलहन व तिलहन की खेती उपयुक्त होगी। कम लागत में अधिक उत्पादकता की खेती पर विशेष ध्यान दें। खेती के साथ बागवानी और साग-भाजी की खेती पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस में जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव मंजूर होते ही कृषि विज्ञान केंद्र के स्थापना की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed