{"_id":"5eda6e288ebc3e9096651360","slug":"dm-instructed-teachers-in-webinar-about-sone-kayakalp-sonbhadra-news-vns528538251","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोन कायाकल्प के लिए शिक्षकों को वेबीनार से किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोन कायाकल्प के लिए शिक्षकों को वेबीनार से किया प्रशिक्षित
कलेक्ट्रेट में सोन कायाकल्प अभियान के तहत वेबिनार में शिक्षको को निर्देश देते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को वेबीनार के जरिए अधिकारियों, शिक्षकों से सोन स्कूल कायाकल्प के कार्य की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिला प्रशासन, यूनिसेफ व बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित वेबीनार में 2200 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन समूह में एवं 4400 लोगों ने यूट्यूब लिंक के जरिए प्रतिभाग कर प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
डीएम ने सोन स्कूल कायाकल्प की वस्तु स्थिति और भावी योजनाओं को बताया। कहा कि सभी स्टेक होल्डर्स को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। शिक्षकों से कहा कि बच्चों के लिए उत्कृष्ट वातावरण बनाने की जरूरत है। शिक्षक समाज और देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी समझ लिया तो क़्वालपिटी एजुकेशन की चतिंा नही करनी पड़ेगी। सीडीओ एके द्विवेदी ने सीएसआर व डीएमएफ के जरिए स्मार्ट क्लास एवं बच्चों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क सभी विद्यालयों में लगाने की योजना की जानकारी दी। यूनिसेफ ने विद्यालय में स्थापेति होने वाले महत्वपूर्ण कंपोनेंट और उसके मापदंड की जानकारी दी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी 2458 विद्यालयों के कायाकल्प के लिए निर्मित आधार पुस्तिका विद्यालयों और प्रधानों के पास उपलब्ध हे। वेबिनार में शिक्षकों में चैट बॉक्स के जरिए अपने विद्यालय मे कायाकल्प संबंधित समस्याओं को पैनलिस्ट के समक्ष रखा। कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार वाश ऑफिसर यूनिसेफ ने किया। डीपीआरओ ने धन्यवाद दिया और कहा कि सभी विद्यालयों का कायाकल्प का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।