फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dm inspect the renovation work of belan river

बेलन के जीर्णोद्धार कार्य का डीएम ने लिया जायजा

Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
dm inspect the renovation work of belan river
रामगढ़। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार केा चतरा ब्लाक के करद, कसारी और गुरौटी खुर्द ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत चल रहे बेलन नदी के जीर्णाद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी दिन में लगभग तीन बजे करद गांव में साईफन के पास काम देखने के बाद कसारी और गुरौटी खुर्द पहुंचे। वहां मनरेगा की मजदूरी और जॉब कार्ड के बारें में मजदूरों से पूछा और रोजगार सेवक और डीसी मनरेगा को हिदायत दी कि जॉब कार्ड और मस्टररोल प्रति दिन भरा जाए और श्रमिकों के बैंक खाते में एक सप्ताह में रुपये भेज दिया जाए। कहा कि नदी के किनारे जो भी तालाब हो उनको भी इसी से जोड़ दिया जाए और नदी के भींटे पर पौधरोपण कराकर उसकी देख रेख ग्राम पंचायत द्वारा किया जाय। उन्होंने खड़ विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी मजदूर बाहर से आये है उनका राशन कार्ड भी तत्काल बनवाने की सूची भेजें। बाहर से आने वाले सभी मजदूरों के खाते में शासन स्तर से 1000 हजार रुपये की धनराशि जल्द ही भेजा जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा, प्रधान गुरौटी कसारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed