फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM furious over the slowness in making ration cards for malnourished and highly malnourished children, sought clarification from four CDPO

कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के राशन कार्ड बनवाने में सुस्ती पर भड़के डीएम, चार सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 30 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM furious over the slowness in making ration cards for malnourished and highly malnourished children, sought clarification from four CDPO
कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिला पोषण समिति, निगरानी समिति एवं पोषण कंवर्जेंस की बैठक ली। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को पोषण मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बेहतर प्रयास न किए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी और एसीएमओ को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के राशन कार्ड बनाने की प्रगति सदर, नगवां, चोपन और दुद्धी ब्लाक में काफी धीमी रही। संबंधित सीडीपीओ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर सभी कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों के राशन कार्ड अनिवार्य रूप से बन जाएं। ऐसा न होने पर संबंधित सीडीपीओ के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के घर के पास ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगवाने के लिए प्रेरित करें। ड्रैगन फ्रूट का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका पौधा अधिक संख्या में लगाने से लोग अपने आय का माध्यम भी बना सकते हैं। बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीओ राजीव सिंह, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, डीएसओ गौरी शंकर शुक्ला, बीएसए हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed