फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM asks ARTO and RI for adverse entry, clarification from Sub Registrar and EO of Obra, Chopan and Renukoot

डीएम ने एआरटीओ और आरआई को प्रतिकूल प्रविष्टि, सब रजिस्ट्रार और ओबरा, चोपन व रेणुकूट के ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM asks ARTO and RI for adverse entry, clarification from Sub Registrar and EO of Obra, Chopan and Renukoot
सोनभद्र डीएम चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति पर एआरटीओ प्रशासन, आरआई को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। सब रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब किया। सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि राजस्व वसूली में तेजी लाएं। बैठक के दौरान डीएम ने एआरटीओ प्रशासन पीएस राय व आरआई आलोक यादव से राजस्व वसूली और अवैध तरीके से संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अवैध वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई संतोषजनक नहीं होने पर डीएम ने दोनों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

एडीएम राकेश सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि एसडीएम व पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर एआरटीओ कार्यालय पर आकस्मिक छापेमारी की जाए। अगर कार्यालय स्टाफ के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति कार्यालय में अनावश्यक रूप से मिलता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की प्रगति के संबंध में सब रजिस्ट्रार नीरज कुमार पांडेय की ओर से शिथिलता बरतने की जानकारी होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण देने को कहा। आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध शराब बिक्री, छापेमारी आदि के कार्यों में तेजी लाएं। शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। वसूली के लक्ष्य की पूर्ति करना राजस्व विभाग के साथ ही अन्य सहयोगी विभागों का परम दायित्व है। नगर क्षेत्रों में वसूली में रुचि न लेने वाले ईओ चोपन, ओबरा, रेणुकूट की प्रगति धीमी पाए जाने पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने सभी एसडीएम को भूमि विवादों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का निर्देश दिया। तालाब की भूमि, ग्राम समाज की भूमि, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाने को कहा। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, भानुप्रताप सिंह सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed