{"_id":"673b89b0d8f6411f9c0e3997","slug":"dm-angry-over-slow-progress-of-ayushman-card-gave-instructions-to-officers-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-120625-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम खफा, अफसरों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम खफा, अफसरों को दी हिदायत
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। इसमें तेजी लाने के निर्देश देते हुए सीएमओ काे इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
हिदायत दी कि अगर अगली बैठक तक स्थिति ठीक न हुई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनवाने में अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह सीएमओ कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इंफारमेशन टेक्निकल आफिसर से संपर्क कर सकता है।
एमजेएसवाई के अंतर्गत प्रसव के बाद दी जाने वाली धनराशि का भुगतान नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। सुरक्षित मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की भी गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आरबीएसके टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाय। सीएचसी-पीएचसी पर रैंडम आधार पर निरीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन समय से पूरा करने को कहा।
इस मौके पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।