{"_id":"5814de954f1c1bf535bc21cf","slug":"diwali-try-full-capacity-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पूर्ण क्षमता से उत्पादन का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर पूर्ण क्षमता से उत्पादन का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर सस्ती और भरपूर बिजली देने के लिए तीन दिन पूर्व तकनीकी कारणों से बंद की गई पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई को शनिवार सुबह पांच बजे उत्पादन पर ले लिया गया। इसके साथ ही परियोजना से उत्पादन बढ़कर दो हजार मेगावाट जा पहुंचा। रविवार को उत्पादन में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी परियोजना होने के कारण अनपरा को दिपावली पर बेहतर उत्पादन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन पहले से बंद चल रही छठवीं इकाई को शुक्रवार रात लाइटअप कर शनिवार सुबह उत्पादन पर ले लिया गया। सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि बेहतर उत्पादन बना रहे, इसके लगातार प्रयास जारी हैं। फिलहाल दो हजार मेगावाट से अधिक बिजली पैदा हो रही है। रविवार को इसे 23 सौ मेगावाट के लगभग पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि 2630 मेगावाट वाली अनपरा में पांच सौ मेगावाट की चार और 210 मेगावाट की तीन इकाइयां स्थिति हैं। 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई अनुरक्षण में है। शेष से उत्पादन लिया जा रहा है।