Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diwali is today the Pradosh Kaal is the most auspicious time for worship.

Sonebhadra News: दीपावली आज, प्रदोष काल में पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त

Sun, 08 Nov 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Diwali is today the Pradosh Kaal is the most auspicious time for worship.
रॉबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल पूजा पांडाल में गणेश-लक्ष्मी की सजी भव्य प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र। रोशनी और उल्लास का पर्व दीपावली रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को पर्व की पूर्व संध्या पर रॉबर्ट्सगंज समेत जिले के प्रमुख बाजार देर रात तक गुलजार रहे। लोगों ने घरों को सजाने के लिए रंगोली, विद्युत झालर, दीपक और पूजन सामग्री की खरीदारी की। आचार्य रविप्रकाश चतुर्वेदी के अनुसार, दीपावली पर पूजन के लिए तीन मुहूर्त हैं। इनमें प्रदोष काल का मुहूर्त पूजन के लिए उत्तम रहेगा। आचार्य रविप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन के लिए दोपहर 1 बजे से 2:31 बजे तक मुहूर्त निर्धारित है। दूसरा मुहूर्त शाम 5:37 बजे से 7:34 बजे तक प्रदोष काल में रहेगा। इसके अलावा महानिशा काल में तांत्रिक पूजा और मंत्र सिद्धि के लिए रात 12:05 बजे से 2:19 बजे तक मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार शुभ मुहूर्त में धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। भोर में सूप बजाकर दरिद्रता का निस्सारण और लक्ष्मी के आगमन की परंपरा भी निभाई जाएगी। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोगों ने पूजन सामग्री, मिठाइयों, उपहारों और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। सुबह से बाजारों में खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में मिट्टी के दीपक, घंटी, घरिया, मोमबत्ती, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, लाई, चूड़ा, रेवड़ी और चीनी से बनी मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। डायट परिसर, धर्मशाला चौक और मेन चौक पर भी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही।मूर्तियां 50 से 800 रुपये तक में उपलब्ध रहीं। रेशमी कपड़ों, कुंदन और नगों से सजी मूर्तियां लोगों को आकर्षित करती रहीं। शीतला मंदिर के पास, उत्तर मोहाल, जोगिरावीर मंदिर और रेलवे क्रॉसिंग के समीप सजी दुकानों से लोगों ने मिट्टी के दीपक खरीदे। दीपावली पर सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने के लिए सीनियर कंसल्टेंट होम्योपैथिक (एमडी) डॉ. संजय कुमार सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने मिट्टी के दीये जलाने और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले पटाखों का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ किसी जिम्मेदार व्यक्ति का रहना जरूरी है। दीपक जलाते समय ढीले और ज्वलनशील कपड़े न पहनें। उन्होंने बुजुर्गों, बच्चों, अस्थमा और हृदय रोगियों का विशेष ध्यान रखने को कहा। पटाखों के धुएं और तेज आवाज से सांस के मरीजों और पशुओं को परेशानी हो सकती है। उन्होंने घर में बने पकवान और मिठाइयों को प्राथमिकता देने, बिजली की झालरों में अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने और प्राथमिक उपचार किट रखने की सलाह दी। पटाखों से आंख या त्वचा में चोट लगने अथवा जलने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने को कहा।

रॉबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल पूजा पांडाल में गणेश-लक्ष्मी की सजी भव्य प्रतिमा। संवाद

रॉबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल पूजा पांडाल में गणेश-लक्ष्मी की सजी भव्य प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed