{"_id":"6521a2f4d02d40ee3700b186","slug":"district-panchayat-will-get-development-work-done-46-crores-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4358-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 46 करोड़ से जिला पंचायत कराएगा विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 46 करोड़ से जिला पंचायत कराएगा विकास कार्य
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्रामीण इलाकों में वर्षों से क्षतिग्रस्त नाली, रपटा आदि के मरम्मत एवं नवनिर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। नाली के साथ ही सुरक्षा दीवार, पुल, पुलिया समेत 231 विकास कार्य कराने के लिए जिला पंचायत विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिला पंचायत विभाग की तरफ से पूर्व में बनाई गई ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके साथ ही बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की पैचिंग भी कराना है। क्षतिग्रस्त हो चुके पुल एवं पुलिया का निर्माण कराने के साथ ही रपटा, सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
सड़कों के निर्माण में हाट मिक्स का भी प्रयोग किया जाएगा। करीब 16 सड़कों का निर्माण कार्य हाट मिक्स के जरिए कराया जाएगा। जिला पंचायत विभाग की तरफ से जिन सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, उनमें लोढ़ी स्थित संपर्क मार्ग, नई बाजार, कुरहुल में रेड़िया मार्ग, गोरडीहा में तिलौली संपर्क मार्ग, उचका सहित अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही करीब 200 स्थानों पर ग्रामीण सड़कों का मरम्मत एवं नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही करीब 31 स्थानों पर रपटा, सुरक्षा दीवार, पुल का निर्माण कराया जाना हैं। जिला पंचायत विभाग के इंजीनियर राजबली यादव ने बताया कि जिले में 15 वित्त आयोग से 20 कार्य कराए जाएंगें। इस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत आएगी। इसी तरह से पंचम राज्य वित्त मद से 60 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य मदों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में विकास कार्य कराने है।
विज्ञापन
जनपद में विभिन्न मदों से 231 विकास कार्य कराया जाएगा। इसमें नाली, रपटा, सड़क निर्माण, सुरक्षा दीवार सहित अन्य कार्य कराने हैं। इस पर करीब 46 करोड़ रुपये की लागत आएगी। - राजेंद्र कुमार चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत विभाग।