{"_id":"6aad7d521cf78f3f3d04ab5b","slug":"district-level-trials-for-state-level-wrestling-hockey-and-basketball-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-153281-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रदेशीय कुश्ती, हॉकी और बास्केटबॉल के लिए जिला स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रदेशीय कुश्ती, हॉकी और बास्केटबॉल के लिए जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय कुश्ती, हॉकी और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए सोनभद्र में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल शनिवार से शुरू होगा। विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में 19 से 22 सितंबर तक विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद के अनुसार सब जूनियर बालिका कुश्ती का ट्रायल 19 सितंबर को सुबह आठ बजे होगा। जूनियर बालक कुश्ती का ट्रायल भी 19 सितंबर को सुबह आठ बजे होगा। सीनियर महिला हॉकी और सीनियर पुरुष बास्केटबॉल का ट्रायल 21 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। जूनियर बालिका हॉकी का ट्रायल 22 सितंबर को सुबह 10 बजे, सब जूनियर बालक हॉकी का उसी दिन दोपहर 12 बजे और सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल का दोपहर दो बजे होगा। कुश्ती में निर्धारित आयु और भार वर्ग के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। अन्य स्पर्धाओं में भी निर्धारित जन्मतिथि के आधार पर पात्रता तय की गई है। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी निर्धारित तिथियों में मीरजापुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिताएं सुल्तानपुर, इटावा, वाराणसी, झांसी, मऊ और कानपुर देहात में आयोजित होंगी।