फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disposal of forest rights claims will be reviewed every day

वनाधिकार दावों के निस्तारण की हर दिन होगी समीक्षा

Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disposal of forest rights claims will be reviewed every day
कलेक्ट्रेट सभागार में वनाधिकार समिति की बैठक करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासी के अस्वीकृत दावों पर पुनर्विचार और ग्राम वन समितियों की पुनर्गठन की कार्ययोजना बनाने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक की। संबंधित विभागों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों का भ्रमण कर पत्रावलियों पर निर्धारित समय में अपनी आख्या प्रस्तुत करें। वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत चारों तहसीलों से संबंधित जो भी पत्रावलियां है, उसका निस्तारण एसडीएम, तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित करें। पत्रावलियों के निस्तारण में जिसके भी स्तर पर लापरवाही मिलेगी, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। यह शासन की प्राथमिकता में है। लिहाजा सभी अधिकारी गंभीरता से काम करें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वनाधिकार से सम्बन्धित पत्रावलियों के निस्तारण की प्रगति प्रतिदिन तहसीलों से प्राप्त करें। जिन तहसील क्षेत्रों में प्रगति धीमी मिले, उसके बारे में अवगत कराएं। बैठक में डीएफओ संजीव कुमार सिंह, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, सह संगठन मंत्री आनंद, आलोक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed