फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dismissed to repair damaged roads

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के लिए भरी हूंकार

Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dismissed to repair damaged roads
चुर्क। नगर पंचायत क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने पर सोमवार को रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। चुर्क कस्बे में रहवासियों ने नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। उन्होंने शीघ्र सड़कों की मरम्मत न होने पर आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हल्की बारिश होने पर ही सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई। चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में करीब छह लाख की लागत से लगभग एक किलोमीटर की सड़क पेंटिंग का काम किया गया है। सड़क को बने एक महीना भी नहीं बीता, पहली बरसात में गड्ढों में तब्दील हो गई। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क सही थी, लेकिन जबसे बनी है गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जबकि यह मार्ग सिलथरी, वार परसौना गांव, खैराई गांव, धंधरोल बांध, मऊ, विजयगढ़ किला समेत कई गांवों को जोड़ती है। कहा कि घटिया सामग्री का प्रयोग कर सड़क की पेटिंग कराई गई है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे लोग डीएम से मुलाकात कर पत्रक सौंपेंगे। बलवंत, राहुल, राजेश दिवाकर, विकास, राधे ,गुड्डू सैनी, फिरोज, बलवंत गुप्ता, कन्हैया, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed