फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on the formation of Advocate Welfare Trust

Sonebhadra News: अधिवक्ता कल्याण न्यास के गठन पर हुई चर्चा

Fri, 06 Jun 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the formation of Advocate Welfare Trust
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और सोनभद्र बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक में अधिवक्ता कल्याण न्यास गठन के मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बार के कल्याण न्यास का पंजीयन हो चुका है। उसके बाद अन्य चीजों के लिए न्यास के सदस्यों की संयुक्त बैठक में सदस्यता शुल्क, वकालतनामा, कूपन आदि पर विचार कर अंतिम रूप दिया गया। लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की रुपरेखा बनाई गई, जिससे अधिवक्ताओं की दुर्घटना या अन्य आकस्मिक घटनाओं पर आर्थिक सहायता की जा सके। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद मौर्य ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए दोनों बार हमेशा समर्पित रहे हैं। अधिवक्ता कल्याण न्यास अन्य जिलों में कार्य कर रहा है। इसी तरह हमारे जनपद में दोनों बार ट्रस्ट गठन कर जल्द ही कार्य शुरू कर देंगे। संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौर्य ने किया। बैठक में रमेश चंद्र सिंह, राजेश कुमार यादव, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, दशरथ यादव, टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed