फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discrimination against HIV-AIDS victims will lead to jail

Sonebhadra News: एचआईवी-एड्स पीड़ित के साथ भेदभाव पर होगी जेल

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Discrimination against HIV-AIDS victims will lead to jail
सोनभद्र। एचआईवी-एड्स पीड़ित मरीजों के साथ भेदभाव करने पर अब जेल भी जाना पड़ सकता है। ऐसा करने पर तीन महीने से लेकर दो साल तक की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधान है। यह जानकारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में दी गई।
विज्ञापन


एचआईवी और एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 के संबंध में मेडिकल काॅलेज सभागार कक्ष में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता करते हुए एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमशेर बहादुर सिंह, असिस्सेंट प्रोफेसर दीप्ति सिंह ने एचआईवी और एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। कहा कि एचआईवी-एड्स पीड़ितों का मुफ्त इलाज करना अनिवार्य होगा। एचआईवी-एड्स मरीजों के साथ नौकरी, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य क्षेत्र, किराये पर मकान देने, निजी और सरकारी कार्यालय, स्वास्थ्य के क्षेत्र के इंश्योरेंस में अगर किसी तरह का भेदभाव किया गया तो कार्रवाई की जागएी। यह भी बताया गया कि अगर किसी ने मरीज का नाम सार्वजनिक किया तो उसे जेल जाना होगा। एचआईवी-एड्स मरीजों को नौकरी पाने और शैक्षणिक संस्थानों में मरीज को अपनी बीमारी के बारे में बताना अनिवार्य नहीं होगा और यदि मरीज जानकारी देता भी है तो उसके नाम को सार्वजनिक करने पर सजा और जुर्माना होगा। इस दौरान सभी चिकित्सकाें और कर्मचारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एचआईवी से बचने के उपाय भी साझा किए गए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, प्रभारी सीएमएस डॉ. एसएस पांडेय, काउंसलर विनय श्रीवास्तव, मयंक पांडेय, वाचस्पति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed