फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discontent among consumers due to unannounced power cuts

बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में असंतोष

Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Discontent among consumers due to unannounced power cuts
सलखन। छपका उपकेंद्र से संचालित गुरमा फीडर से बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में असंतोष है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में अघोषित बिजली कटौती का सामना करने के लिए मजबूर हैं। छपका उपकेंद्र से संचालित गुरमा फीडर से जुडे मारकुंडी, सलखन, पटवध, रजधन, केवटा, पईका समेत दो दर्जन गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले काफी दिनों से बिजली की अघोषित कटौती हो रही है।
विज्ञापन

कनछ, कन्हौरा, बेलछ, रुदौली के उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्म मौसम व कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन मे घरों मे रहना मुश्किल हो गया है। रात भर बिजली कभी बहाल होती है और कभी कट जाती है। गुरमा फीडर में अत्यधिक लोड होने से आए दिन बिजली उपकरणों में फाल्ट होने से बिजली ब्रेक डाउन हो जाती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। एक्सईएन एसके सिंह का कहना है कि जल्द ही सलखन क्षेत्र में 33 केवीए का एक विद्युत केंद्र का निर्माण होगा। इससे समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed