फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dimple Yadav is the true voice of women.

Sonebhadra News: महिलाओं की असली आवाज हैं डिंपल यादव

Fri, 16 Jan 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dimple Yadav is the true voice of women.
सपा की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन बृहस्पतिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उल्लास से मनाया। महिलाओं ने केक काटा, मिष्ठान वितरण किया और सपा का गमछा पहनकर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर ने कहा कि सांसद डिंपल यादव महिलाओं की असली आवाज हैं। सड़क से लेकर संसद तक महिला सुरक्षा, अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर हर महिला को 40 हजार रुपये वार्षिक पेंशन, गरीब महिलाओं को लोहिया आवास और सभी वर्गों की महिलाओं को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। गीता गौर ने कहा कि सपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पुष्पा, पत्ती, उषा देवी, उषा, कुमारी, निशा, सावन, अनीता, इंद्रावती, सुशीला, अनिल प्रधान, इमरान खान, विवेक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed