फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diesel thieves gang, revealing two captive

डीजल चोरों के गिरोह का खुलासा, दो बंदी

Mon, 27 Feb 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 27 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Diesel thieves gang, revealing two captive
बोलेरो पर लदा डीजल तथा साइफन बरामद हुआ।

विज्ञापन
एनसीएल की कोल परियोजनाओं से डीजल चोरी कर उसे ट्रांसपोर्टरों और छोटे वाहन संचालकों के यहां खपाने वाले एक और डीजल चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। सोमवार की सुबह कृष्णशिला परियोजना के सुरक्षा दस्ते ने डीजल चोरी कर निकलते दो वाहनों में से एक को पकड़कर इसका खुलासा किया। दो आरोपी भी दबोचे गए। उनसे पूछताछ में एक माफिया की ओर से गिरोह के संचालन का मामला सामने आया है।  

कृष्णशिला सुरक्षा प्रभारी नारदमुनि चौबे अन्‍य जवानों के साथ्‍ा सुबह साढ़े छह बजे के करीब टाइम आफिस पर मौजूद थे। तभी दो बोलेरो खड़िया परियोजना के रास्ते से आते दिखाई दिए। रोकने पर वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भाग निकले। पीछा कर एक वाहन को पकड़ लिया। दूसरा वाहन भाग निकला। वाहन से तीन गैलन डीजल और एक साइफन पाइप भी बरामद हुआ। नादरमुनि के मुताबिक पकड़ा गया मोहन जायसवाल निवासी चांचीकला, थाना कोन अपनी बोलेरो से डीजल लेकर निकल रहा था।  उसके साथ मौजूद दीपक विश्वकर्मा निवासी आजमगढ़, हाल पता परासी भी काफी दिनों से इस काम में लगा हुआ था। सीओ अनिल सिंह का कहना था कि प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed