फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Did charity by taking bath, celebrated Sankranti

Sonebhadra News: स्नान कर किया दानपुण्य, खिचड़ी खाकर मनाई संक्रांति

Mon, 15 Jan 2024 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Did charity by taking bath, celebrated Sankranti
सोनभद्र/दुद्धी। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। नदी-सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अन्न, धन का दान किया। लाई-चूड़ा के साथ तिल-गुड़ से बनी मिठाइयों का लुत्फ उठाया। बच्चों-युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। जगह-जगह खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

स्नान के लिए सुबह से ही नदी तटों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने सोन, कनहर, रेणु, बेलन, बिजुल नदी में डूबकी लगाई। मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। तिल, गुड़, अन्न, धन का दान देकर पुण्य की कामना की। नगर के वीरेश्वर मंदिर, संकट मोचन मंदिर, मां शीतला मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने दही, चूड़ा व तिलकुट खाकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन

श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से पन्नूगंज रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने खिचड़ी की महत्ता बताई। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, रवींद्र केशरी, प्रवीण आदि मौजूद रहे। उधर, लोढ़ी स्थित संकट मोचन मंदिर पर आयोजित खिचड़ी भंडारे में पीयूष त्रिपाठी, अरुण चौबे, उमाकांत मिश्र, आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। दुद्धी: कनहर एवं ठेमा नदी के संगम तट और अमवार कनहर बांध के समीप पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दुद्धी, धनौरा, विंढमगंज, महुली, पतारिहा, पोलवा, जोरूखांड़, मल्देवा, बीड़र, रजखड़, जाबर, खजुरी समेत पड़ोसी प्रांत झारखंड के गढ़वा जिले से श्रद्धालु पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाकर सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया। मेले में तरह-तरह के व्यंजन, झूले व खिलौने के स्टॉल सजाए गए थे। भीड़ से रीवा-रांची हाईवे का मुख्य कनहर पुल पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed